एेसे 7 संकेत जो बताते हैं कि आप प्रेग्नेंट हैं!


कई बार कुछ महिलाएं प्रेग्नेंट होने के बावजूद ये समझ नहीं पाती कि वो प्रेग्नेंट हैं या नहीं या फिर ये उनके मन का फहम है लेकिन आजकल तो घर पर ही बड़ी आसानी से ये पता चल जाता है कि आप प्रेग्नेंट है या नहीं । आइए जानें कुछ एेसे संकेत जो इशारा करते हैं कि आप प्रेग्नेंट हैं......

1. कई महिलाओं को प्रेगनेंसी से ठीक पहले निपल्स में खुजली या प्रिकलिंग सी महसूस होने लगती है ।

2. प्रेगनेंसी से ठीक पहले हल्के गुलाबी या भूरा रंग का स्‍त्राव होने लगता है और पेट के निचले हिस्से में हल्का सा दर्द महसूस होने लगता है।

3. प्रेग्नेंट होने पर शरीर में अजीब थकान महसूस होने लगती है और एेसा लगता है जैसे हल्का सा बुखार हो और जी मचलने लगता है ।

4. प्रेग्नेंट होने पर स्तनों के आकार में बदलाव आने के साथ- साथ स्तनों में सूजन महसूस होती है और निपल्स पहले से ज्यादा नर्म  और संवेदनशील हो जाते हैं।

5. गर्भावस्था के दौरान त्वचा में परिवर्तन होना आम हैं और निपल्स का रंग बदल जाता हैं।

6. गर्भावस्था के दौरान पीरियड्स मिस हो जाते हैं ।

7. गर्भावस्था के दौरान भूख अधिक लगती है ।

Post a Comment

और नया पुराने