1. परिवर्तन :- आपके शैडयूल में परिवर्तन होना, जिसमें नाइट शिफ्ट में काम करना, आउट ऑफ स्टेशन जाना या घर पर शादी-पार्टी होना शामिल है।
2. तनाव :- तनाव के कारण GnRH नामक हार्मोन की मात्रा कम बनने लगती है, जो मासिक धर्म न होने का एक बड़ा कारण है।
3. अधिक व्यायाम :- कभी – कभी अधिक व्यायाम करने के कारण भी महिला को मासिक धर्म की अनियमितता की शिकायत हो जाती हैं. अधिक व्यायाम करने से महिला के शरीर में उपस्थित एस्ट्रोजन हार्मोन की संख्या में वृद्धि हो जाती है।
4. गोलियां :- गर्भनिरोधक गोलियां और कुछ अन्य दवाएं भी आपके पीरियड को अनियमित कर सकते हैं।
5. मोटापा :- अनियमित मासिक धर्म का एक बड़ा कारण ओवरवेट होना भी है।
6. बीमार रहना :- अचानक बीमार होना जैसे बुखार, कोल्ड, कफ या फिर लम्बे समय तक बीमार रहना भी पीरियड को अनियमित करता है।
7. खानपान में असंतुलन :- मासिक धर्म की अनियमितता महिला के खानपान में असंतुलन के कारण भी हो जाती हैं।

एक टिप्पणी भेजें