वास्तु के ये उपाय आपको निरोग व स्वस्थ रखते हैं


लोग वास्तु के उपायों को अपना कर अपने आस-पास, घर आदि का वास्तु ठीक करते हैं। लेकिन वास्तु से स्वास्थ्य को भी ठीक रखा जा सकता है। वास्तु के उपायों को अपनाकर व्यक्ति निरोग व स्वस्थ रह सकते हैं। जानिए, वास्तु के कुछ सरल उपाय.....

  • वास्तु के अनुसार शयन कक्ष पर जल से संबंधित चीजें न रखें। इसके साथ ही टेलीविजन भी शयन कक्ष में नहीं लगाना चाहिए। ये भी व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। 
  • जहां पर वाशिंग मशीन रखी हुई हो या जिस तरफ शौचालय बना है उस अोर सिर करके नहीं सोना चाहिए। 
  • शयन कक्ष में शीशा रखा है तो उस तरफ सिर करके न सोएं। यह अग्नि तत्व का प्रतिरोधक होता है। अर्थात शीशा अग्नि तत्व के प्रभाव को कम करता है। जिसका असर व्यक्ति के स्वास्थ्य पर पड़ता है। 
  • घर के किसी भी कमरे का दरवाजा सीढ़ियों की अोर खुले तो ऐसे कमरे में न सोएं। यह नकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इससे अनेक रोगों का आगमन भी होता है। 
  • छत पर लगी लोहे की बीम के नीचे सोने से सिर में दर्द, चिड़चिड़ापन होता है। इसके साथ ही पारिवारिक संबंधों में भी परेशानी आती है। इसलिए लोहे की बीम के नीचे सोने से बचना चाहिए। 
  • पूर्व दिशा व्यक्ति को ऊर्जावान बनाती है। व्यक्ति को पूर्व दिशा की अोर सिर रखकर सोना चाहिए। इससे व्यक्ति की अच्छी सेहत अौर लंबी उम्र होती है। 
  • घर में सभी सदस्य सकारात्मक बातें करते रहें। इससे घर के वातावरण में भी सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा अौर पारिवारिक सदस्यों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। 

Post a Comment

और नया पुराने