ताली बजाने के फायदे जानकर आप हो जायेंगे हैरान!


भारत में धार्मिक कार्यों जैसे भजन व आरती गाते समय ताली बजाने की प्रथा पुराने समय से चली आ रही है। ताली बजाने से इंसान को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। इस बात को अब आधुनिक विज्ञान भी मान रहा है। ताली बजाने से न सिर्फ शरीर बीमारियों से बचा रहता है अपितु यह कई बीमारियों का इलाज तक कर देती है। ताली बजाने के क्या फायदे हैं और कैसे यह रोगों को दूर करती है।

ताली बजाने से मांसपेशियां प्रभावित होती हैं और एनर्जी का संचार भी होता है। नियमित रूप से ताली बजाने से आप चुस्त, फुर्तीले और तंदुरुस्ती बने रह सकते हैं। हथेलियों में शरीर के समस्त अंगों के संस्थान बिंदू होते हैं और ताली बजाने पर इन बिन्दुओं पर बार-बार दबाब यानी प्रेशर पड़ता है जिससे शरीर की समस्त आंतरिक संस्थान में एनर्जी जाती है और सभी अंग अपना काम सुचारू रूप में करने लगते हैं।ताली बजाने से मोटापा कम होता है। क्योंकि ताली बजाने से शरीर का अतिरिक्त फैट कम होता है।

पेट संबंधी समस्‍याएं जैसे गैस, कब्ज, अपच और मानसिक रोग जैसे तनाव, एकाग्रता में कमी, चिड़चिड़ापन की शिकायत होने पर दायें हाथ की चार अंगुलियों को बाएं हाथ की हथेलियों पर जोर-से मारना चाहिए और इस तरह से सुबह-शाम कम-से-कम 5 मिनट करना चाहिए। ताली बजाने से आपको मानसिक शांति भी मिलती है। ये बात रिसर्च से सामने आई है कि रोजाना 2 मिनट ताली बजाने वाले लोग औरों की अपेक्षा ज्यादा खुश रहते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने