➺ आपके घर पर बना ये मास्क चहरे के मुहांसों और दाग.धब्बों से छुटकारा दे सकता है। थोड़ा सा इलायची पाउडर में थोड़ी सी बूंदें नींबू का रस मिलाइये। अब इसको मुहांसों या फिर दाग.धब्बों वाली जगह पर लगाइये। लगभग 10 मिनट तक लगा रहने दीजिए और फिर इसको पानी से धो लीजिए।
➺ इलायची एसेंशियल ऑयल में त्वचा को ग्लोइंग करने की क्षमता होती है। इलायची स्किन को मॉइश्चराइज़ करते हुए इसको ग्लोइंग और काफी सॉफ्ट बनाता है। बराबर-बराबर मात्रा में इलायची पाउडर तथा दही मिलाकर एक पेस्ट बना लीजिए। अब इसको चेहरे तथा गर्दन पर लगाइये। लगभग 15 मिनट बाद इसको पानी से धो लीजिए।
➺ इलायची का तेल इंफेक्शन को खत्म करने में काफी फायदेमंद होता है। स्कैल्प का इंफेक्शन अच्छी तरह ठीक करने तथा डैंड्रफ हटाने के लिए इसको बालों की जड़ों में लगाइये। ये बालों को मज़बूत तथा काफी चमकदार भी बनाता है।
➺ माउथ रिफ्रेशनर के लिए आपने भी कभी न कभी इलायची को ज़रूर इस्तेमाल किया होगा या अक्सर करते होंगे। सांसों की बदबू दूर हटाने के लिए आप हरी इलायची चबा सकतें हैं या फिर पानी में कुछ बूंदे इलायची एसेंशियल ऑयल को मिलाकर उसको माउथ वॉश की तरह प्रयोग कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें