T20 आईपीएल - जानिए आईपीएल टीमो के मालिक और उनके बारे में

आईपीएल टीमें इस समय खिलाड़ियों को खरीदने में व्यस्त है। लकिन क्या आप को पता है की इन टीमो को कौन लीड करता है। कौन इन टीमो का मालिक है क्योकि टीम अच्छा नहीं खेलती है तब भी टीम के मालिक को सकारात्मक रहना होता है। ये काफी ज़रूरी होता है कि खिलाड़ियों को टीम ऑनर का विश्वास हासिल रहे। एक अच्छा टीम मालिक वही होता है जो खुले दिमाग का हो। हम आपको आईपीएल के 8 टीम मालिकों के बारे में बता रहे हैं।


मुंबई इंडियंस(रिलायंस इंडस्ट्रीज) - इस फ्रैंचाइज़ी की मालिक रिलायंस इंडस्ट्रीज है जिसकी ही अंग इंडिया विन स्पोर्ट्स के इसमें 100 फीसदी शेयर हैं। मुंबई इंडियंस ऐसी टीम जिसकी फैन फ़ॉलोविंग सबसे ज्यादा है।


राइजिंग पुणे सुपरजायंटस(संजीव गोयनका) - राइजिंग पुणे सुपरजायंटस के मालिक संजीव गोयनका हैं।


गुजरात लायंस-केशव बंसल(इंटेक्स टेक्नोलॉजी) - गुजरात लायंस के मालिक केशव बंसल हैं जो इंटेक्स टेक्नोलॉजी के चेयरमैन हैं। बंसल आईपीएल में सबसे कम उम्र के ऑनर हैं।


दिल्ली डेयरडेविल्स(जीएमआर ग्रुप) - जीएमआर ग्रुप ने इस फ्रैंचाइज़ी को साल 2008 में खरीदा था। इस टीम के मालिक जीएम राव हैं जो अपनी कंपनी को बंगलौर से चलाते हैं। उनकी टीम का होम ग्राउंड फीरोजशाह कोटला मैदान दिल्ली है।


किंग्स XI पंजाब(प्रीती जिंटा, नेस वाडिया, मोहित बर्मन,करन पॉल) - किंग्स XI पंजाब टीम के सहमालिक, प्रीती जिंटा, वाडिया ग्रुप के नेस वाडिया, डाबर ग्रुप के मोहित बर्मन और एपीजे सुर्रेन्द्र ग्रुप के करन पॉल हैं।


सनराइज़र्स हैदरबाद- (कलानिधि मारन, सन टीवी नेटवर्क) - भारत के सबसे बड़े टीवी नेटवर्क के मालिक कलानिधि मारन सनराइज़र्स हैदराबाद के मालिक हैं। वह काफी उर्जावान व्यक्तिव के मालिक हैं।


रॉयल चैलेंजर बंगलौर(यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड) - इस वक्त आरसीबी का मालिक कौन है ये एक बाद सवाल है क्योंकि विजय माल्या ने मालिक पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। साथ ही वह बैंकों का कर्जा न लौटाने की वजह से इस वक्त देश से बाहर हैं।


केकेआर(जय मेहता और शाहरुख़ खान) - फ्रैंचाइज़ी के मालिक बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख़ खान और जूही चावला के पति जय मेहता हैं। खान की रेडचिलीज एंड एंटरटेनमेंट और जय मेहता की मेहता ग्रुप इस टीम की मालिक है। केकेआर का होम ग्राउंड ईडन गार्डन कोलकाता है।

Post a Comment

और नया पुराने