सूखी खांसी को छूमंतर कर देगा अनार का एक घरेलू नुस्खा!


लंबे समय से चली आ रही खांसी यकीनन आपको पूरी तरह से दुखी करती होगी। ऐसे में जितनी जल्दी हो सके आप इससे छुटकारा पाने की सोचते हैं। खांसी सामान्यत जुकाम और फ्लू का साइड इफेक्ट होती है। कई बार एलर्जी के चलते भी खांसी होती है। ऐसी खांसी डॉक्टरों द्वारा बताई गई दवा या कोई प्रचलित सिरप लेकर सही हो जाती है। कई लोगों को सालों पुरानी खांसी भी होती है। जिसे सूखी खांसी या काली खांसी भी कहते हैं। आज हम इसके लिए एक घरेलू नुस्खा बता रहे हैं जिसे आप सूखी खांसी से जल्द छुटकारा पा सकते हैं....

अनार को खून बनाने और सेहत सुधारने के लिए वरदान कहा गया है। अनार के जूस या साबुत अनार खाने से ना सिर्फ आपके चेहरे पर ग्लो आता है बल्कि आप अन्य कई बीमारियों से भी बचते हैं। सिर्फ अनार ही नहीं बल्कि अनार के छिलके भी किसी औषधी से कम नहीं है। काली खांसी या सूखी खांसी से पीड़ित लोग यदि अनार के छिलके खाना शुरू करेंगे तो इस बीमारी से बहुत जल्दी छुटकारा मिलेगा।

अनार के छिलको का सेवन करने से पहले इन्हें धूप में सुखा लें। सूखने के बाद इनका बारीक मिश्रण बना लें। रोज सुबह शाम एक-एक चम्मच खाने से काफी आरामा मिलता है। आप चाय या गुनगुने पानी में डालकर भी इसका सेवन करते हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि अगर इससे आपको कोई फायदा नहीं होगा तो नुकसान भी नहीं होगा। नियमित अनार के छिलको का सेवन करने से 15 दिन में ही असर दिखना शुरू हो जाता है।

जानिए अनचाहे बालों को हटाने के लिए वैक्स सही हैं या शेव
जानें, किस उम्र के व्‍यक्ति को कितने घंटे की नींद जरूरी है

Post a Comment

और नया पुराने