शिवरात्रि की सुबह इन 5 कामों से कर लें भोले शिव शंकर को प्रसन्‍न


भगवान शिव शंकर बहुत भोले हैं, इसीलिए हम उन्हें भोलेभंडारी कहते है , यदि कोई भक्त सच्ची श्रद्धा से उन्हें सिर्फ एक लोटा पानी भी अर्पित करे तो भी वे प्रसन्न हो जाते हैं। भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए कुछ छोटे और अचूक उपायों के बारे शिवपुराण में भी लिखा है, ये उपाय इतने सरल हैं कि इन्हें बड़ी ही आसानी से किया जा सकता है। हर समस्या के समाधान के लिए शिवपुराण में एक अलग उपाय बताया गया है,  ये उपाय इस प्रकार हैं.....

1. सुबह जल्‍दी उठकर स्‍नान करें। मंदिर जाएं और जल में दूध मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें।

2. महामृत्युंजय मंत्र, शिव को बहुत प्रिय है। महाशिवरात्रि के अवसर पर इस मंत्र का जप करने से व्यक्ति रोग, शोक और हर तरह की परेशानियों से दूर हो जाता है।

3. भगवान शिव की बेलपत्र, दूध, धतूरे से पूजा करें। अभिषेक करते समय 'ऊं नम: शिवाय:' मंत्र का जाप अवश्‍य करें।

4. भगवान शिव की प्रसन्नता के लिए शिवलिंग की पूजा को सबसे उत्तम बताया गया है। इसमें भी स्फटिक का शिवलिंग हो तो और भी उत्तम फलदायी माना जाता है।

5. घर में शिव का पूजन दीपक जलाकर व आरती से करें। साथ ही गायत्री मंत्र का जप करें. फिर उन्‍हें मिष्‍ठान का भोग लगाएं।

Post a Comment

और नया पुराने