वृष: सुखद यात्रा का अवसर मिलेगा। दांपत्य अनुकूल रहेगा। परिश्रम के अच्छे नतीजे मिलेंगे। भौतिक सुख-साधनों में निश्चित वृद्धि होगी।
मिथुन: गृहक्लेश परेशान करेगा। गृह स्थिति खर्चीली साबित होगी। कारोबार में विश्वासपात्र से धोखा मिलेगा। सावधान रह कर काम करें।
कर्क: लक्ज़री के साधन प्राप्त होंगे। लाभदायक कार्य की पूर्णता पर मन प्रसन्न होगा। दुर्भाग्य से निश्चित मुक्ति मिलेगी। साख बढ़ेगी।
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वार के आधार पर करें अच्छे कार्य की शुरुआत!
सिंह: बीमारी के कारण हुए खर्च से दुखी रहेंगे। करियर के मामले में नई रणनीति अपनानी पड़ेगी। नियोजित योजनाओं पर अमल करेंगे।
कन्या: स्थायी व्यवसाय से लाभ होगा। बुजुर्गों की सेवा में रुचि बढ़ेगी। दोपहर बाद प्रयास व दौड़ भाग निरर्थक रहेगी। धनहानि के योग हैं।
तुला: व्यवहार व विचार से लोग प्रभावित होंगे। कोई प्रभावशाली व्यक्ति मददगार साबित होगा। पेचीदा व कठिन काम में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक: सुझ-बुझ से किए कार्य सफल रहेंगे। सर्व कार्य सुगम बनेंगे। नौकरी में उन्नति के संकेत हैं। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा।
- वास्तु के ये उपाय आपको निरोग व स्वस्थ रखते हैं
धनु: शत्रु आप पर हावी रहेंगे। साजिशों से सतर्क रहें। लाभार्जन में रुकावटें आएंगी। महत्वपूर्ण कार्य सफल रहेंगे। जीवन में उत्साह बना रहेगा।
मकर: घर के रख-रखाव के कार्य सिद्ध होंगे। अचानक काम लटकने से परेशान रहेंगे। व्यक्ति विशेष के सहयोग के बावजूद काम नहीं बनेगा।
कुंभ: करियर में प्रगति से धन लाभ होगा। अधिकारी वर्ग कामकाज की सराहना करेंगे। चंचल मन को कंट्रोल करें। अनावश्यक विवाद से बचें।
मीन: लंबित कार्यों की पूर्णता से खुशी मिलेगी। धन कोष की वृद्धि के साथ ही लाइफस्टाइल पर खर्चा बढेगा। बड़ी प्रोफैशनल सक्सैस मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें