पति अपने छोटे भाई और एक दोस्त के साथ मेरे कमरे में आया और..


सिहोरा में रहने वाली एक महिला के साथ मंगलवार रात उसके पति ने अपने छोटे भाई और दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुराचार किया। घटना के बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

सिहोरा पुलिस के मुताबिक पास के गांव में रहने वाली एक 35 वर्षीय महिला की शादी 18 साल पहले नगर के युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। तकरीबन पांच साल पहले महिला ने न्यायालय की शरण ली तो कोर्ट ने महिला को गुजारा भत्ता देने के साथ ससुराल में ही उसे अलग से रहने का आदेश उसके पति को सुनाया।

इसके बाद से महिला ससुराल में ही एक कमरे में पति से अलग रह रही थी। महिला का आरोप है कि मंगलवार रात उसका पति अपने छोटे भाई और एक दोस्त के साथ उसके कमरे में आया दुराचार किया। घटना के बाद महिला ने शोर मचाया तो आरोपी भाग निकले। इसके बाद महिला ने पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेजने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद से आरोपी घर से फरार हैं। (naidunia)

11वीं की छात्रा बोली लव मैरिज तो मैं करके रहूंगी और कर दी हरकत...
दुष्कर्म के बाद कहा तुम चुप रहना वरना तेरे पति को मार देंगे

Post a Comment

और नया पुराने