किसी के साथ डेट पर जाना हमेशा ही खास होता है और अगर बात पहली बार किसी के साथ डेट पर जाने की हो तो ये और भी स्पेशल हो जाता है। पहली डेट को लेकर जहां लड़का और लड़की दोनों ही समान रूप से एक्साइटेड होते हैं वहीं डेट के दौरान कई ऐसी बातें भी होती हैं जिनका विशेष ख्याल रखा जाना चाहिए। अगर आप पहली बार किसी लड़की के साथ डेट पर जा रहे हैं तो डेट के दौरान इन बातों को भूलकर भी न करें:....
- कभी भी लड़की को अल्कोहॉल पीने के लिए मजबूर न करें।
- खुद भी इतनी शराब न पिएं कि लड़की आपके साथ बैठने में असहज महसूस करने लगे।
- घड़ी-घड़ी अपने मोबाइल को न देखें।
- पूरे वक्त सिर्फ अपने बारे में ही बातें न करते रहें।
- टैक्सी ड्राइवर, वेटर या फिर पास की सीट पर बैठे किसी जोड़े के साथ गलत तरीके से बात न करें।
- बिल चुकाने के लिए वाउचर का इस्तेमाल न करें।
- सामने बैठी लड़की से ये सवाल न करें कि आपके जैसी सुंदर लड़की अब तक कुंवारी कैसे?
- भूलकर भी अपनी आमदनी के बारे में बड़ी-बड़ी बातें न करें।
- सामने बैठी लड़की के अलावा पास की ही टेबल पर बैठी लड़की को घूरना सही नहीं।
एक टिप्पणी भेजें