'कौन बनेगा करोड़पति' अब अमिताभ बच्चन की जगह रणबीर कपूर कर सकते है होस्ट


'कौन बनेगा करोड़पति' रिएलिटी शो को अब अमिताभ बच्चन नहीं रणबीर कपूर होस्ट करते नज़र आ सकते है।अभी तक  इस शो की पहचान की अमिताभ बच्चन से है क्योकि वो कई सालों से वो इसे होस्ट कर रहे हैं एक सीजन के लिए शाहरुख खान बतौर होस्ट नजर आए थे। लेकिन बाद लगातार बिग बी इस शो को होस्ट करते नज़र आये हैं।


खबरों से मिली जानकरी के अनुसार 'कौन बनेगा करोड़पति' का नौंवा सीजन में अमिताभ की जगह रणबीर कपूर होस्ट करते नज़र आ सकते है । हालांकि चैलन की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। लेकिन ऐसी खबरें लगातार आ रही हैं। कि अमिताभ ये सीजन होस्ट नहीं करेंगे वैसे पिछले 9 सीजन में से सिर्फ तीसरे सीजन को शाहरुख खान ने होस्ट किया था। उसके बाद लगातार अमिताभ ही इसे होस्ट करते आए हैं। 'कौन बनेगा करोड़पति' में अमिताभ का अंदाज लोगों को बेहद पसंद आता है। खासतौर पर 'कंप्यूटर जी लॉक किया जाए' ये डॉयलॉग तो लोगों की जुबान पर चढ़ गया।


'कौन बनेगा करोड़पति' एक ऐसा शो है जिसने कई लोगों को करो़ड़पति बना दिया। ये शो 3 जुलाई 2000 को पहली बार शुरू हुआ था 'कौन बनेगा करोड़पति'  का पहला सीजन इतना सुपरहिट था। कि लोग रात 9 बजते ही सारा काम छोड़कर टीवी देखने लग जाते थे ।

Post a Comment

और नया पुराने