कहते हैं हंसना आपके जीवन में स्ट्रेस को कम करता है और आपके आस पास के माहौल को हल्का करता है। इससे न सिर्फ खून बढ़ता है बल्कि आपकी उम्र भी बढ़ती है। लेकिन क्या आपको पता है आपके हंसने का तरीका आपके स्वभाव के बारे में भी बता सकता है। हर किसी की हंसी अलग-अलग होती है और उनके हंसी के ही अनुरुप उनके स्वभाव के बारे में पता चलता है। कुछ लोग जोर से खिलखिलाकर हंसते हैं तो कुछ लोग मंद ही मंद मुस्कुराकर हंसते हैं। आइए जानते हैं इनके क्या स्वभाव होते हैं....
- खिलखिलाकर हंसने वाले लोग को सहनशील माना जाता है। साथ ही ऐसे व्यक्ति दूसरों की अपेक्षा अधिक दयालु और दूसरों का भला सोचने वाले होते हैं। ये पढ़ाई लिखाई में आगे होते हैं। ये स्वभाव से बड़े ही वफादार होते हैं। ये रिश्ते में कभी धोखा नहीं करते हैं और एक अच्छे प्रेंमी की तरह रिश्ता निभाते हैं।
- ठहाका मारकर हंसने वालों को जीवन में सफल माना जाता है लेकिन इसी दौरान अगर वे उंची आवाज में अपनी बातें भी कहते हैं तो वे बड़े ही अहंकारी भी होते हैं।
- रुक रुक कर हंसने वाले को मानसिक तौर पर कमजोर माना जाता है। खास कर जब वे कुछ समय बाद तक भी हंसते रहते हैं ऐसे व्यक्ति हर काम में असफल होते हैं।
- शांत और मंद मंद मुस्कुराने वाले व्यक्ति स्वभाव से गंभीर होते हैं। वे अपने मन की प्रसन्नता को व्यक्त करते हैं। वे स्वभाव से शांतिप्रिय, ज्ञानी, धैर्यवान भी माने जाते हैं।
- घोड़े के समान हिनहिना कर हंसने वाले धूर्त माने जाते हैं। वे आमतौर पर निकम्मे, धोखेबाज और अहंकारी होते हैं। इन पर आसानी से विश्वास नहीं किया जा सकता है क्योंकि ये किसी का फायदा उठाने में माहिर होते हैं।
एक टिप्पणी भेजें