'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का ट्रेलर रिलीज होते ही मचा दी धूम


ट्रेलर की पहले सबसे खास बात है अमीन सायानी की आवाज एक लाइन की यह उद्घोषणा ट्रेलर को एक बेहतरीन शुरूआत देती है। यह आवाज छोटे-छोटे शहरों की ओर इशारा करती है जो रेडियो सीलोन या विविध भारती के साथ जुगलबंदी करते विकसित हुए हैं और जहां से रेडियो अभी भी पूरी तरह से गायब नहीं हुआ है।
इस फील में वरुण ने बद्रीनाथ का रोल अदा किया और आलिया ने अलग अलग किरदारों का रोले प्ले किया है।
इस फिल्म को  शर्मा की दुल्हनिया’ की अगली कड़ी कही जा रही है ।लेखक और निर्देशक शशांक खेतान के साथ-साथ स्टार कास्ट भी दोहराई गई है। ट्रेलर बताता है कि फिल्म की कहानी भले ही हम्प्टी... जैसी हो लेकिन यह फिल्म उस फिल्म  एकदम अलग है। फिल्म इन शहरों के इसी मिजाज को भुनाते हुए बनाई गई लगती है।

इस जानदार परिचय के बाद रही-सही कसर रंग-बिरंगा संगीतमय ट्रेलर पूरी कर देता है किरदार जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। उससे अंदाजा लगता है कि फिल्म में पूर्वी उत्तर प्रदेश या बिहार के किसी शहर की प्रेमकहानी देखने को मिल सकती है।
ट्रेलर देखकर अंदाजा लगता है कि फिल्म प्रेम में आत्मसम्मान बचाने के साथ एक-दूसरे से इज्जत पाने के संघर्ष की कहानी बताने वाली है। फिल्म को हम्प्टी... की अगली कड़ी कहे जाने के कारण फिल्म के अच्छी या बुरी होने की उम्मीद आधी-आधी बंट गई है। हालांकि ट्रेलर नए ट्रीटमेंट के साथ एक जानदार कॉमिक-रोमांस दिखाने का दम भर रहा है. कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि यह बेदम कहानी की झलक लेकर आया ट्रेलर है जो अपने अंदाज और मिजाज से लुभाता है। लेकिन फिल्म क्या लेकर आएगी यह 10 मार्च को ऱिलीज के साथ ही पता चलेगा।


Post a Comment

और नया पुराने