यदि आप भी हैं कॉफी के शौकीन तो हैरान कर देगी ये खबर


कॉफी पीने वाले लोग अधिक लंबा जीवन जीते हैं! इस नए खुलासे ने वैज्ञानिकों को हैरत में डाल दिया है। अमेरिकी वैज्ञानिकों का मानना है कि कॉफी के अंदर मौजूद तत्‍व कैफीन खून में मिलने वाले उस रसायन को रोकता है जो कि नुकसानदायक है।

नए अध्‍ययन में पता चला है कि कॉफी पीने वाले लोग चाय पीने वालों की तुलना में अधिक लंबा जीवन जीते हैं क्‍योंकि वे दिल की बीमारियों से बचे रहते हैं। स्‍टैंनफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधार्थियों ने पता लगाया है कि क्‍यों चाय या कॉफी का ब्रेक लेना हमारे लिए अच्‍छा है। कॉफी का कैफीन और चाय जैसे गैस मिश्रित पेय पदार्थों से हमारे खून में वे पदार्थ बाहर निकलते हैं जो कि नसों में सूजन बढ़ाते हैं।

शोध में ये भी बताया गया है कि वे लोग जो अपने साथियों की तुलना में अधिक कॉफी पीते हैं वे अधिक अच्‍छी स्थिति में रहते हैं। यूनिवर्सिटी के डेविड फर्मन ने बताया कि 90 प्रतिशत से अधिक गैर संचारी रोगों की जड़ पुरानी सूजन है। कैफीन ग्रहण करने से दीर्घायु की प्राप्ति होती है। शोध में यह भी बताया गया है कि सूजन की यह समस्‍या बढ़ती उम्र के साथ और बढ़ती है। इससे न केवल हृदय रोग बढ़ते हैं बल्कि आणविक परिस्थितियां भी सामने आती हैं जिसका हमें सामना करना पड़ सकता है।

खुले ऐसे राज़ जो छुपाकर रखते हैं महिलाएं व पुरुष
इस समय बढ़ जाती हैं महिलाओं के गर्भाधारण की संभावना

Post a Comment

और नया पुराने