जब ब्रैस्ट पर किया अश्लील कमेंट तो इस हसीना ने ऐसे दिया जवाब


सोशल मीडिया पर लड़कियों की तस्वीरों पर अक्सर कुछ बेशर्म लोग अश्लील कमेंट कर देते हैं।  बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के साथ ऐसा आमतौर पर होता है, लेकिन इसपर कोई एक्ट्रेस रेस्पांस नहीं करती।

लेकिन बीते वर्ष बॉलीवुड फ़िल्म "फुकरे" की अभिनेत्री विशाखा सिंह ने फ़ेसबुक पर उनके शरीर को लेकर भद्दी टिप्पणी करने वाले एक आदमी को ऐसा जवाब दिया कि उसकी बोलती बंद हो गयी। दरअसल फ़ेसबुक पर एक आदमी ने इस अभिनेत्री की तस्वीर पर उनकी छाती से जुड़ी टिप्पणी की थी।

विशाखा ने इसके जवाब में लिखा था, "मिस्टर मुस्तैफ़ सैफ़ी अगर दम है तो फ़ेसबुक प्रोफाइल पिक्चर में असली तस्वीर लगाओ फिर कमेंट करो." उन्होंने लिखा, "मैं ये जानती हूं कि मैं एक औरत हूं. तुम्हारे सामान्य ज्ञान के लिए तुम्हें बता दूं कि सभी लड़कियों की छाती होती है. तुम्हारी मां के पास, बहन के पास, बीवी के पास, दादी के पास, बेटी के पास. क्या तुम उनके पास भी जाकर वही कहते हो जो तुमने मुझे कहा है? अगर हिम्मत है तो यह बात मेरे सामने आकर कहो।

यह बात यहीं ख़त्म नहीं हुई. एक दूसरे आदमी ने भी कुछ ऐसी ही टिप्पणी की तो उसको भी करारा जवाब मिला.
हालांकि उन्होंने बाद में यह पोस्ट यह कहते हुए डिलीट कर दी कि उन्हें किसी से डर नहीं लेकिन अनचाही नकारात्मकता से वह थक गईं।  उन्होंने उनका समर्थन करने वालों का शुक्रिया अदा भी किया. विशाखा बॉलीवुड और तमिल फ़िल्मों में काम कर चुकी हैं।

ब्वॉयफ्रेंड को मिस करने पर ऐसी हरकतें करती हैं लड़कियां...
..तो मर्दों को इस साइज़ की ब्रैस्ट वाली महिलाएं होती हैं बेहद पसंद

Post a Comment

और नया पुराने