जब एडमिट कार्ड में लड़की की आई टॉपलेस तस्वीर


बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने एक ऐसी गलती कर दी है, जिसके बारे में कल्पना भी नहीं की जा सकती है। उसने एक लड़की को जारी किए गए एडमिट कार्ड में लोकप्रिय क्षेत्रीय अभिनेत्री की टॉपलेस तस्वीर लगा दी।

रिपोर्टों के अनुसार, लड़की का नाम और अभिनेत्री का नाम एक ही है, लेकिन उनकी जातियां अलग-अलग हैं। एडमिट कार्ड में आवेदक अपनी तस्वीर की जगह अभिनेत्री की टॉपलेस तस्वीर देखकर चौंक गई। यह मामला सोशल मीडिया में वायरल हो गया है, जिसके बाद में छात्रा को बहुत शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है।नालंदा की छात्रा ने इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन किया था। BSSC ने अभी तक इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया है।

पिछले साल बिहार की शिक्षा व्यवस्था की उस वक्त भद्द पिट गई थी, जब राज्य उच्चतर माध्यमिक परीक्षा में टॉप करने वाली रूबी राय का इंटरव्यू सामने आया था। उसे पता ही नहीं था कि पॉलिटिकल साइंस क्या होता है, वह इस सब्जेक्ट को प्रॉडिकल साइंस कह रही थी।

भारत में भी हैं पांच न्यूड बीच जहां आप उतार सकते हैं अपने सभी कपड़े...
टॉपलेस होकर घूमती है यह महिला, ये है वजह

Post a Comment

और नया पुराने