ऐसे भी बढ़ा सकते हैं आप अपनी याददाश्त की ताकत!


क्या आप भी कमजोर याददाश्त से परेशान हैं और अपनी याददाश्त की ताकत बढ़ाना चाहते हैं तो आपके लिए यह रिसर्च फायदेमंद साबित हो सकता है। इस स्टडी के मुताबिक जिस चीज को आप ज्यादा समय तक याद रखना चाहते हैं, उसे थोड़ी देर के लिए भूल जाएं। कुछ काम ऐसा करें जिसमें आपको काफी आनंद आए। ऐसा करने से आप पहली वाली चीज को हमेशा याद रख सकेंगे।

शोधकर्ताओं का कहना है कि जब हम एक काम को छोड़कर उससे ज्यादा उत्तेजक कोई दूसरा काम करते हैं, तो हमारे दिमाग में एक केमिकल रिलीज होता है। यह केमिकल याददाश्त को बढ़ाने का काम करता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि आप जो नया कुछ करते हैं, उसका अनुभव आपकी याददाश्त को बढ़ाने का काम करता है।

एडनबर्ग यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने चूहे पर प्रयोग किया। एक जगह बालू के नीचे कुछ छर्रे छिपा कर रख दिए गए और चूहे को दिखा दिया गया। उसके बाद चूहे को कुछ अलग करने को दिया गया। फिर थोड़ी देर बाद जब उसे छर्रा खोजने के लिए छोड़ा गया तो वह आसानी से उस जगह पर पहुंच गया, जहां छर्रे छिपे हुए थे।

...तो इस वजह से रात को तकिए के नीचे रखना चाहिए लहसुन!
...तो इस वजह से सपनों में ही हमबिस्तर हो जाता हैं इंसान

Post a Comment

और नया पुराने