लोगों में हुक्का पीने का शौक कोई नया नहीं है, यह शौक तो राजओं और महाराजाओं के ज़माने से चला आ रहा है। हुक्का पीना खतरनाक है, यह हर कोई जानता है। हैरानी यह है कि सोशल मीडिया के जरिये हुक्का के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जा रहा है। एक अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है।
अध्ययन में कहा गया है कि पिछले साल 19 फरवरी और 19 मई के बीच हैशटैग हुक्का के साथ इंस्टाग्राम पर 5000 से ज्यादा पोस्ट आए। दरअसल, इंस्टाग्राम तस्वीर आधारित विज्ञापन पर फोकस कर रहा है, जिसमें हुक्का लॉन्ज ड्रिंक स्पेशल को प्रमोट कर रहे हैं, वहीं नाइट क्लब हुक्का स्पेशल के प्रमोशन में लगे हैं।
# इस Gym में पैसे देकर लड़कियों से मार खाने आते हैं लोग
यूनिवर्सिटी ऑफ साउथर्न कैलिफोर्निया (यूएससी) के अनुसंधानकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया है कि अमरीका में हुक्का के इस्तेमाल में बढ़ोतरी हुई है और इंस्टाग्राम के जरिये इसे बढ़ावा दिया जा रहा है। साल 2005 और 2015 के बीच सिगरेट इस्तेमाल में कमी आई है, वहीं हुक्का का इस्तेमाल बढ़ा है।
यूएससी के प्रोफेसर बोली क्रूज का कहना है, इंस्टाग्राम यूजर्स अपने दोस्तों और परिवार के लोगों को उस जगह मस्ती करते देख सकते हैं, जहां हुक्का का इस्तेमाल फोकस में है। यूएससी के प्रोफेसर जेनिफर उन्गेर का कहना है, ‘सोशल मीडिया पर हुक्का का प्रमोशन कोई हैरानी की बात नहीं है, जबकि हर तीसरी तस्वीर अल्कोहल को दर्शाती है, नाइटलाइफ एंटरटेनमेंट के बारे में बताती है, भौतिक सुख-सुविधाओं को बढ़ावा देती है।’
# सिर्फ संबन्ध बनाने से ही नही, इन गलतियों से भी हो सकती हैं महिलाएं प्रेग्नेंट

एक टिप्पणी भेजें