➜ डेली शेविंग करने से स्किन का नेचेरल ऑयल खत्म होने लगता है। इसलिए वीक में 5 दिन ही शेव करें।
➜ शेविंग से पहले कभी भी फेस ठंडे पानी से नहीं धोना चाहिए, ऐसा करने से पोर्स सिकुड़ जाते हैं और शेव ठीक से नहीं होती।
➜ गुनगुने पानी से चेहरा धोने के बाद ग्लिसरीन युक्त मॉइश्चराइजर लगाएं। स्मूथ शेविंग होगी और स्किन में जलन नहीं होगी।
➜ शेव हमेशा हल्के हाथ से करें। वरना स्किन में इरिटेशन होने और कटने का डर रहता है।
➜ टाइम पर ब्लेड चेंज करें। अगल ब्लेड पर ग्रीन पर ब्लू स्ट्रिप दिखाई दे रही है तो नया ब्लेड यूज करें।
➜ हर स्ट्रोक के बाद ब्लेड पानी में डुबोना चाहिए। ताकि अगला स्ट्रोक स्मूथ रहे। इससे ब्लेड की शार्पनेस बनी रहती है।
➜ शेविंग के बाद चेहरे पर लोशन नहीं, शेव बाम यूज करें। यह एल्कोहल फ्री है और इसके साइड इफेक्ट्स भी बहुत कम है।

एक टिप्पणी भेजें