1. ओवल (Oval) शेप फेस :- ओवल शेप फेस यानी अंडे के समान आकार। जिन लोगों के चेहरे का शेप अंडाकार होता है, वे आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं। इनका स्वभाव संतुलित रहता है यानी हर अच्छी-बुरी स्थिति में ये लोग खुद को नियंत्रित रखते हैं। यदि किसी स्त्री का चेहरा ओवल शेप है तो कला के क्षेत्र में उसकी विशेष रुचि रहती है। ये लोग शारीरिक रूप से थोड़े कमजोर होते हैं।
2. लॉन्ग (long) शेप फेस :- जिन लोगों का चेहरा लंबा और पतला होता है, वे शारीरिक रूप से मजबूत होते हैं। ये लोग हमेशा व्यवस्थित ढंग से रहना पसंद करते हैं। इनके वैवाहिक जीवन में कभी-कभी अहंकार भी आ जाता है, इसकी वजह से रिश्तों में तनाव बढ़ जाता है।
3. ट्राएंगल (Triangle) शेप फेस :- यदि किसी व्यक्ति का चेहरा त्रिकोण के समान दिखाई देता है तो ऐसे लोग शारीरिक रूप से दुबले-पतले हो सकते हैं। इनके कार्य करने की शैली काफी रचनात्मक होती है। हर काम को अपने अलग अंदाज से करना पसंद करते हैं। कभी-कभी इन लोगों को छोटी-छोटी गलतियों पर भी अधिक गुस्सा आ सकता है।
4. स्क्वेयर (Square) शेप फेस :- स्क्वेयर शेप यानी चौकोर चेहरा। जिन लोगों का चेहरा चौकोर दिखाई देता है, वे काफी बुद्धिमान होते हैं। अपनी बौद्धिक क्षमता से बड़ी-बड़ी परेशानियों को दूर करने का रास्ता आसानी से खोज लेते हैं। इन लोगों के स्वभाव में क्रोध भी रहता है। ये लोग दूसरों से अपनी इच्छा के अनुसार काम करवाना चाहते हैं।
5. राउंड (Round) शेप फेस :- जिन लोगों के फेस का शेप राउंड यानी गोल होता है, वे लोग काफी संवेदनशील होते हैं और दूसरों की देखभाल में कोई भी कमी नहीं होने देते हैं। इन लोगों का प्रेम प्रसंग स्थिर और सुखद रहता है। ये लोग खुद को बहुत अच्छा जीवन साथी बनाए रखते हैं।
- इस समय सम्बन्ध बनाने वालों को जाना पड़ता है नर्क में!
- शास्त्रों के अनुसार जानिए पराई स्त्री के साथ सम्भोग करने से क्या होता है?


एक टिप्पणी भेजें