चीन में बढ़ी लिपस्टिक की बेतहाशा बिक्री लोगों को किया हैरान


चीन में इन दिनों एक नया ही ट्रेंड उभरकर आ रहा है। यहां की मीडिया की मानें तो चीन में लिपस्टिक की बिक्री में तेजी से उछाल आया है। इस साल लिपस्टिक की बिक्री में 116 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जो पिछले साल के 92 प्रतिशत से भी ज्यादा है। पिछले कुछ समय से चीन में अर्थव्‍यवस्‍था एवं खरीदारी की क्षमता व आदतों में बदलाव आया है।

इसे अर्थशास्‍त्री एक प्रभाव के तौर पर मानते हैं। अपनी भाषा में वे इसे लिपस्टिक इफेक्‍ट कहते हैं। इसके अनुसार महंगाई के दौर में जब लोग सस्‍ती चीजों को बड़े पैमाने पर खरीदते हैं तो बाजार में उछाल आ जाता है।बिकने वाली चीजों में सौंदर्य प्रसाधन की चीजें अधिक होती हैं, जैसे लिपस्टिक, चॉकलेट, कॉस्‍मेटिक्‍स, वाइन आदि।

चूंकि महंगी वस्‍तुएं सभी भी क्षमता में नहीं होती इसलिए सस्‍ते सामानों का ग्राहक वर्ग सक्रिय हो उठता है। इसी क्रम के चलते चीन में इन दिनों मेकअप एवं कॉस्‍मेटिक्‍स की चीजें बहुतायत में खरीदी व बेची जा रही हैं। ऐसा नहीं है कि केवल महिलाएं ही इनका बाजार बढ़ा रही हैं बल्कि इनका उपयोग करने वालों में पुरुष भी शामिल हैं। इसके चलते बाजार में पुरुष आधारित फैशन उत्‍पाद भी बेहद बिक रहे हैं।

अमेरिका के देह-व्‍यापार के बारे में यह 5 तथ्‍य जानके चौंक जाएंगे!
यदि आप भी हैं कॉफी के शौकीन तो हैरान कर देगी ये खबर

Post a Comment

और नया पुराने