प्यार भी एक सीमा के भीतर ही अच्छा लगता है


आप किसी से प्यार करते हैं और उसकी खुशियों के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। मगर वो कहते हैं ना, हर हद की एक सीमा होती है और उस सीमा के भीतर ही सब कुछ अच्छा लगता है। इसलिए भले ही आप किसी से बेइंतहा प्यार करते हों, मगर अपनी इन चीजों से कभी भी मुंह ना मोड़ें....

⇨ आपको कैसे कपड़े पहनने चाहिए और कैसे नहीं यह आपका फैसला होना चाहिए। आप कोई छोटी बच्ची तो हैं नहीं जो कोई आपको कपड़े पहनने का तरीका बताए।

⇨ अगर आपके पार्टनर को आपके कुछ दोस्तों और कुछ रिश्तेदारों से परेशानी है तो इसका यह मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि आप भी उन्हें पसंद करना छोड़ दें

⇨ आप दोनों को बच्चे चाहिए या नहीं यह आप दोनों का सामूहिक फैसला होना चाहिए। इस संबंध में कोई भी आप पर दबाव नहीं बना सकता और न ही आपको दबाव में आने की जरूरत है।

⇨ अब सबसे अहम बात, अगर आप अपने करियर से खुश हैं तो किसी भी कीमत पर नौकरी छोड़ने की गलती न करें। अगर वह आप पर दबाव बनाए तो उसे इसके फायदे गिनाएं।

⇨ किसी के लिए अपनी भूख को मारना सही नहीं है। आपको जब भूख लगे आप बिना किसी संकोच के खाना खा सकते हैं। आप खाने पर उसका इन्तजार करें तो ऐसा करना सही नहीं है।

ऐसी महिलाओं से हमेशा दूरी बनाकर रहना ही होता है अच्छा 
...तो इस वजह से चिकने चेहरे वाले लड़को को पसंद करती है लड़कियां 

Post a Comment

और नया पुराने