11वीं की छात्रा बोली लव मैरिज तो मैं करके रहूंगी और कर दी हरकत...


11वीं की छात्रा ने हाथ की नस काट ली। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन वह फिर आत्महत्या की योजना बनाने लगी। इस बीच उसने 'संजीवनी' हेल्प लाइन पर कॉल कर कहा कि घर वाले लव मैरिज नहीं करवा रहे हैं इसलिए जान दे रही हूं। पुलिस ने उसे तुरंत कंट्रोल रूम बुलाया और समझाईश देकर रवाना कर दिया।

मुखर्जीनगर में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी ने संजीवनी पर कहा कि मैं आत्महत्या करना चाहती हूं। एक बार कोशिश कर चुकी हूं। परिजन प्रेम विवाह के लिए नहीं मान रहे हैं। पुलिस ने मनोचिकित्सक के सामने उससे बात की। उसकी माता ने पक्ष रखा कि बेटी, जिससे शादी करना चाहती है वह भी नाबालिग है ऐसे में शादी नहीं करवा सकते। काउंसलिंग के बाद किशोरी परिजन के साथ लौट गई।

एक अन्य किशोरी की मां ने कॉल कर कहा कि बेटी आत्महत्या की धमकी दे रही है। पुलिस ने उसकी भी काउंसलिंग कर घर भेजा। एएसआई सोहन पाटीदार के मुताबिक अभी तक करीब 70 कॉल आ चुके हैं। शिकायतों में कई लोग पारिवारिक विवाद और लेनदेन के शिकार है।(naidunia)

पार्टी के लिए घर आई छात्रा से शराब के नशे में किया दुष्‍कर्म
दुष्कर्म के बाद कहा तुम चुप रहना वरना तेरे पति को मार देंगे

Post a Comment

और नया पुराने