सूची में 10वें नंबर पर पीवी सिंधू हैं। भारत की इस बैडमिंटन खिलाड़ी ने इस साल रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतकर तहलका मचा दिया था। नौवें स्थान पर फिल्म उड़ता पंजाब है। शाहिद कपूर, आलिया भट्ट और करीना कपूर जैसे बड़े सितारों वाली इस फिल्म पर खूब विवाद हुआ था और शायद इसके चलते ही यह टॉप सर्च की सूची में भी आ गई। आठवें पायदान पर डोनाल्ड ट्रंप ने कब्जा किया है। तमाम अनुमानों को धता बताते हुए उन्होंने हिलेरी क्लिंटन को मात दी और अमेरिका में राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया। आईपीएल 2016 सातवें स्थान पर है तो आईफोन 7 छठवें नंबर पर।
इसके बाद की दो जगहों पर फिल्मों का कब्जा है। पांचवें पायदान पर रजनीकांत की कबाली है तो चौथा स्थान सलमान की सुल्तान ने हासिल किया है। गूगल की सूची में तीसरे स्थान पर है यूरो 2016। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल में इस बार पुर्तगाल ने फ्रांस को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। दूसरे नंबर पर पोकेमॉन गो है। और पहले नंबर पर है खेलों का महाकुंभ कहा जाने वाला ओलंपिक। यानी भारत में गूगल के सर्च बॉक्स पर सबसे ज्यादा टाइप किया जाने वाला शब्द रियो ओलंपिक रहा।
- तस्वीरों में देखए कई देशों में लोगों ने 'नो पैंट्स सबवे राइड डे' सेलिब्रेट किया
- इस Gym में पैसे देकर लड़कियों से मार खाने आते हैं लोग

एक टिप्पणी भेजें