सर्वे में खुलासा: ऐसे तय किया जा सकता है कि आपका तलाक कब होगा


शादी के बाद आपकी शादी कितने दिनों तक टिकी रहेगी ये बात आपके शादी से पूर्व बनाए गए संबंधों पर निर्भर करती है। जी हां शादी से पहले बनाए गए आपके संबंध आपकी शादी की स्थिरता को निर्धारित करती है। ताजा सर्वे के मुताबिक शादी से पहले बनाए गए शारीरिक संबंधों के आधार पर ये तय किया जा सकता है कि आपकी शादी कितने दिनों तक टिकेगी या फिर कहे कि आपका तलाक कब होगा। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक शादी से पहले बनाए गए शारीरिक संबंध बताते हैं कि कितने दिनों तक आपकी शादी चलेगी।

ब्रोवो टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक प्रोफेसर निकोल्सन एच वॉलफिंगर ने लोगों के सेक्स लाइफ और शादी को लेकर रिसर्च किया। यूनिवर्सिटी ऑफ उताह के प्रोफेसर वॉलफिंगर ने स्टडी में पाया कि जिन लोगों के शादी से पहले 10 से ज्यादा शारीरिक संबंध होते हैं, उनकी शाती टूटने यानी तलाक के चांसेस सबसे ज्यादा होते हैं। प्रोफेसर के मुताबिक साल 2000 से पहले जिन महिलाओं का शादी से पूर्व कम से कम दो शारीरिक संबंध होते थे उसके तलाक के रेट सबसे ज्यादा होते थे, लेकिन जो महिलाएं शादी तक वर्जिन होती थी, उनके तलाक के चांसेस सबसे कम होती थी।

आपको बता दें कि लगभग 73 फीसदी कपल्स ने तलाक का सबसे बड़ा कारण अपने कमिटमेंट को पूरा न कर पाना बताया। सर्वे के मुताबिक, 63 फीसदी लोग, जिनकी शादी टूट चुकी है, उन्होंने बताया कि पार्टनर को साथ रहने के लिए कोशिश करनी चाहिए थी।

कम उम्र में संबंध बनाने के लिए उकसा सकता है ऐसा म्यूजिक!
खुलासा! जानिए सेल्‍फी लेते वक्‍त महिलाएं कितनी तस्‍वीर खींचती हैं 

Post a Comment

और नया पुराने