संबंध बनाने के दौरान पार्टनर को बिना बताये कंडोम निकालना पड़ा भारी


स्विट्जरलैंड में एक 47 साल के फ्रेंच पुरुष को संबंध बनाने के दौरान अपनी पार्टनर को बिना बताये कंडोम उतारना भारी पड गया है। स्विट्जरलैंड की अदालत ने व्यक्ति को बलात्कार के आरोप में दोषी करार दिया और उसे सज़ा भी हो सकती है। यह घटना साल 2015 में घाटी थी।

47 साल के फ्रेंच व्यक्ति की पीड़ित स्विट्ज़रलैंड की महिला से मुलाक़ात  डेटिंग एप्लीकेशन टिंडर पर हुई थी। दोनों ने अपनी दूसरी ही मुलाक़ात के दौरान संबंध बना लिया। शुरुवात में उस व्यक्ति ने कंडोम पहना था मगर महिला को बिना बताए उसने कंडोम उतार दिया। महिला को ये बात बाद में पता चली और उसने फ्रेंच नागरिक पर केस कर दिया।

अदालत ने अपने जजमेंट में कहा है की अगर पीड़ित महिला को पता होता की व्यक्ति ने कंडोम निकाल दिया है तो वह शायद संबंध बनाने से इनकार कर देती। अदालत के अनुसार, संबंध बनाने के दौरान के दौरान कंडोम नहीं पहनना (जब आपकी पार्टनर को लग रहा है आपने पहना है) बलात्कार के बराबर है। यह अपने तरीके का पहला फैसला है।

क्या आप जानते है लेटेक्स और नॉन लेटेक्स कंडोम में अंतर?
तो इन 4 वजह से पुरुष नहीं पहनना चाहते है निरोध 

Post a Comment

और नया पुराने