इस ब्रा से एयरपोर्ट पर फैल जाता है टेरर अलर्ट


M&S ब्रांड की ब्रा को अपनी डिजाइन बदलने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है क्‍योंकि उसके कारण एयरपोर्ट के सिक्‍योरिटी स्‍कैनर्स बंद हो जाते हैं। एयरपोर्ट पर टेरर अलर्ट फैल जाता है कि कहीं सुरक्षा में कोई गड़बड़ी तो नहीं की गई है।

मगर, अब दावा किया जा रहा है कि ऐसा इसलिए होता है क्‍योंकि यह ब्रांड अलग किस्‍म का मेटल अपनी ब्रा में इस्‍तेमाल करता है। ऐसे में M&S ब्रांड की ब्रा पहनने वाली महिलाओं को ब्रिटेन के एयरपोर्ट से गुजरने के दौरान हर बार तलाशी देनी होती है। कुछ महिलाओं ने इस समस्‍या को टि्वटर पर उठाया, ताकि वे अन्‍य महिलओं को इसके बारे में जागरुक कर सकें।

इस बारे में कंपनी का कहना है कि उसे इसके बारे में पता चला है और वह इस समस्‍या को दूर करने की कोशिश करेगी। इस ब्रा की मॉडलिंग रोसी-हंटिंगटन विटले करती हैं और एक अनुमान के मुताबिक 2.3 करोड़ ब्रा हर साल बिकती हैं।

यहां महिलाओं के पुराने अंडरगार्मेंट्स की लाखो में लगती है बोली..!
यहां दुल्हन उधार मांगकर पहनती है पुराने अंडरगारमेंट्स

Post a Comment

और नया पुराने