जिंदगी कब साथ छोड़ जाए ये कहना बहुत मुश्किल है।अभी हाल ही में बॉलीवुड के दमदार अभिनेता ओम पुरी के निधन ने सबको हैरत में डाल दिया.हालांकि वो अकेले ऐसे सितारे नहीं हैं, इससे पहले भी कई बड़े सितारे अपनी आखिरी फिल्म पुरी तो कर गए लेकिन उसे देख नहीं पाए.
ओम पुरी :- ओम सलमान के साथ फिल्म ‘ट्यूब्लाइट’ के लिए काम कर रहे थे, लेकिन अब वो अपने किरदार को पर्दे पर नहीं देख पाएंगे. इससे पहले उन्होंने सलमान के साथ फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में काम किया था. इसके अलावा ओम पुरी को आप करण जौहर की आने वाली फिल्म 'द ग़ाज़ी अटैक' में भी देख सकेंगे, ये फिल्म 17 फरवरी को पर्दे पर आएगी।
राजेश खन्ना :- एक वक्त था जब बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की हिंदी सिनेमा में तूती बोलती थी, लेकिन एक ऐसा वक्त भी आया जब उनके पास फिल्में नहीं थी. 2011 में उनकी दो फिल्में 'जानलेवा ब्लैकब्लड' और 'रियासत' की शूटिंग तो पूरी हो गई थी, लेकिन उसके बाद उन्हें कैंसर हो गया और उनका देहांत हो गया. निधन के 2 साल बाद उनकी फिल्म 'रियासत' रिलीज हुई थी.
शम्मी कपूर :- बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक शम्मी कपूर ने अपने पोते की फिल्म 'रॉकस्टार' में एक छोटा सा रोल किया था. लेकिन इस फिल्म की शूटिंग खत्म करके कुछ दिन बाद ही उनकी मृत्यु हो गई और वो खुद को आखिरी बार पर्दे पर नहीं देख पाए. ये फिल्म बेहद हिट रही थी.
अमरीश पुरी :- बॉलीवुड के मशहूर विलेन अमरीश पुरी भी अपनी आखिरी फिल्म नहीं देख पाए थे. उनकी फिल्म ‘कच्ची सड़क’ की शूटिंग पूरी हो गई थी लेकिन 2005 में उनका देहांत हो गया और फिल्म सितम्बर 2006 में रिलीज़ हुई थी.
संजीव कपूर :- संजीव कपूर एक मल्टी-टैलेंटेड एक्टर थे. उन्होंने 47 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था. उनकी मौत के बाद उनकी 10 फिल्में रोक दी गई थी, जिसमें उन्हें काम करना था. फिल्म 'प्रोफेसर की पड़ोसन' संजीव के मौत के बाद रिलीज की गई थी
# जानिए प्यार और पढ़ाई दोनों एक साथ कैसे करें मैनेज
# आपकी पार्टनर में दिखे ये बदलाव समझो, कर सकती है बेवफाई!

एक टिप्पणी भेजें