राशिफल: 21 जनवरी 2017,दिन-शनिवार,जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन


मेष: परिवार संग आउटिंग पर जाएंगे। मीठा बोलकर काम निकालने में ही फायदा है। सरलतापूर्वक कार्य करें कार्यसिद्धि अवश्य मिलेगी।

वृष: व्यापार हेतु दिन अच्छा है। ऑफिस में मीटिंग्स होंगी। पैंडिंग बिल समय पर भरें। तकनीकी लोगों से बात कर समस्या सुलझाएं।

मिथुन: अत्यधिक भाग-दौड़ रहेगी। बिजनैस में अटैंशन जरुरी है। रोजगार की समस्या परेशान करेगी। सामान्य होकर मन काबू में रखें।

कर्क: शांति से विवाद हल होंगे। लोन पर तत्काल एक्शन लें। प्रेमी का पूरा सहयोग मिलेगा। शाम को पार्टी में एन्जोय करेंगे।

विवाह के पहले साल भूलकर भी नहीं करना चाह‌िए यह काम

सिंह: परिजनों के सहयोग से कार्य सफल होंगे। परिवार के साथ शॉपिंग का प्रोग्राम बनेगा। यात्रा में सावधानी रखें खुद ड्राइविंग न करें।

कन्या: व्यापारिक लाभ होगा। नए व्यक्ति से मुलाकात आकर्षण का कारण बनेगी। जुगाड़बाजी से तकनीकी फॉल्ट सुधरने में सफल रहेंगे।

तुला: किसी बात को प्रतिष्ठा का सवाल न बनाएं। बेकारी की समस्या का हल निकलेगा। रोजगार या नौकरी कि समस्याएं सुलझेंगी।

वृश्चिक: समय हालात में आसानी लाएगा। बिजनैस कि समस्याओं का हल निकलेगा। पार्टनर संग शाम को डिनर का प्रोग्राम बनेगा।

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार ये होती हैं भाग्यशाली लड़कियों की पहचान

धनु: नवीन कार्य प्रारंभ करने हेतु दिन शुभ है। आध्यामिकता से मनोवैज्ञानिक स्थिति सुधरेगी। आत्मविश्वास से निश्चित सफलता मिलेगी।

मकर: बिजनैस में पार्टनर्स से सहयोग मिलेगा। किसी इवैंट को बेहतरीन तौर पर ऑर्गनाइज करेंगे। शाम तक परिजनों से खुशखबरी मिलेगी।

कुंभ: क्रिएटिव वर्क में दिन बीतेगा। मन साज-सज्जा के काम में लगेगा। बिजनैस में नए इन्वेस्टमैंट न करें। फॅमिली संग डिनर करने जाएंगे।

मीन: तत्काल धन लाभ की संभावना है। हाई प्रोफाइल व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। बिना अपोइंटमेंट लिए मीटिंग्स न रखें। 

Post a Comment

और नया पुराने