आंवले में है ऐसी शक्ति जो बूढ़ों में भी भर दे नौजवानों जैसी ताकत


आंवले इन दिनों खूब आ रहे हैं। घरों में सब्जियों से लेकर मुरब्बे तक आंवले के तैयार हो गए हैं। धूप में बैठकर आंवले चखना हर किसी को पसंद आता है। इस स्वाद में सेहत भी खूब है। धूप से विटामिन डी लेते हुए आप विटामिन सी का सेवन करें। आंवला वैसे भी विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत है। जानकारों की मानें तो एक आंवले में 3 संतरे के बराबर विटामिन सी पाया जाता है। आंवला का सेवन करने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है.....

➱ सुबह नाश्ते में आंवले का मुरब्बा खाएं या दोपहर में कच्चा आंवला ही चबा लें, इससे आपका शरीर स्वस्थ बना रहता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए आंवला बहुत फायदेमंद होता है। मधुमेह के मरीज हल्दी के चूर्ण के साथ आंवले का सेवन करना चाहिए।

➱ वहीं अगर घबराहट होती है, तो आंवला इसका सबसे अच्छा उपचार है। इसके अलावा भी आप इस आंवले के कई इस्तेमाल कर सकते हैं, साथ ही बीमारियों को दूर कर सकते हैं। आंवला युवकों को यौवन शक्ति प्रदान करता है तथा बूढ़ों को युवा जैसी शक्ति देता है।

➱ यदि नाक से खून निकल रहा है तो आंवले को बारीक पीसकर बकरी के दूध में मिलाकर सिर और मस्तिक पर लेप लगाइए। इससे नाक से खून निकलना बंद हो जाएगा।

➱ आंवला खाने से दिल मजबूत होता है। दिल के मरीज हर रोज कम से कम चार आंवलों का सेवन करें। इससे दिल की बीमारी दूर होगी। दिल के मरीज आंवले का मुरब्बा भी रोजाना खाएं।

➱ खांसी आने पर दिन में तीन बार आंवले का मुरब्बा गाय के दूध के साथ खाएं। अगर ज्यादा तेज खांसी आ रही हो, तो आंवले को शहद में मिलाकर खाने से खांसी ठीक हो जाती है।

➱ पथरी की शिकायत होने पर सूखे आंवले के चूर्ण को मूली के रस में मिलाकर 40 दिन तक सेवन कीजिए। इससे पथरी समाप्त हो जाएगी।

➱ आंवला खाने से कई प्रकार की शरीरिक समस्याओं और रोगों से बचाव होता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है, ऐसे में शुरू करें आंवले का सेवन।

...तो इस वजह से रात को तकिए के नीचे रखना चाहिए लहसुन!
लड़कियों की चेस्ट नहीं इस अंग को देखकर लड़के बनते हैं दीवाने

Post a Comment

और नया पुराने