घटना 12 जनवरी की है जिसके बाद छात्रा ने सफदरजंग एनक्लेव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई और पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना सफदरजंग एंक्लेव पुलिस ने जेएनयू में द्वितीय वर्ष की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में बुधवार को दो अफगानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की पहचान सुलेमान और समीर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पिछले सोमवार को आरोपी छात्रों को अपने साथ एक रेस्टोरेंट ले गए और खाना खाया। फिर वे उसे ग्रीन पार्क स्थित अपने एक फ्लैट पर ले गए। आरोपियों ने छात्रा को शराब पिला दिया जिससे वह बेहोश हो गई। बाद में जब वह उठी तो उसे पता चला कि उससे दुष्कर्म किया गया है।
छात्रा ने पुलिस को बताया कि वो दोनों आरोपियों से कुछ दिनों पहले एक पब में मिली थी जिसके बाद वो ग्रीन पार्क स्थित उनके घर पार्टी के लिए गई थी। नशे के चलते वो बेहोश हो गई और सुबह जब उठी तो उसने देखा कि सुलेमान उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। उसे महसूस हुआ कि बेहोशी की हालत में दोनों आरोपियों ने उसका यौन उत्पीड़न किया है।(naidunia)
- पिता की इन हरकतों से बेटी इतनी मजबूर थी कि वो अपनी मां को भी नहीं बता पा रही थी
- जब से होश संभाला तब से दादा कमरे में ले जाते और कहते अब अपने पैर फैलाओ

एक टिप्पणी भेजें