शोध के निष्कर्षों से पता चलता है कि लाल मिर्च के सेवन से मृत्यु दर में 13 फीसदी की कमी आती है जो मुख्यत: हृदय रोग या स्ट्रोक के कारण होती है। जो लोग नियमित रूप से तीखे लाल मिर्च का सेवन करते हैं उनके शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है।
‘‘माना जाता है कि कैप्सीचीन ही मोटापे को घटाने और धमनियों में रक्त प्रवाह को नियंत्रिण करने में सेलुलर और आणविक तंत्र में अपनी भूमिका निभाता है। साथ ही इसमें माइक्रोबियल विरोधी गुण होते हैं जो ‘संभवत: आंतों के माइक्रोबायोटा में बदलाव कर अप्रत्यक्ष तौर पर उस व्यक्ति के जीवनकाल को बढ़ाने में योगदान करता है।’’
मसालों और मिर्ची को शताब्दियों से रोगों के इलाज में लाभकारी माना जाता रहा है। इस शोध के लिए दल ने 16,000 अमेरिकियों का 23 सालों तक अध्ययन किया।
- चोट या खरोंच को चाटना जान लीजिए फायदेमंद या नुकसानदायक
- आंवले में है ऐसी शक्ति जो बूढ़ों में भी भर दे नौजवानों जैसी ताकत

एक टिप्पणी भेजें