ब्रश करने का सही तरीका क्या होना चाहिए?


ब्रश किस तरह करें? इस सवाल के जवाब में अलग-अलग दंत चिकित्सक जुदा राय दे सकते हैं। और यह इसलिए कि कोई एक तरीका सब पर समान रूप से लागू नहीं हो सकता। लेकिन फिर भी कुछ नुस्खे तो आम तौर पर अपनाए ही जा सकते हैं। जैसे कि....

मुलायम ब्रश से दांत साफ किए जाएं। हर दांत पर धीरे-धीरे, ब्रश को ऊपर-नीचे और गोल घुमाते हुए सफाई की जाए। ब्रश को दो अंगुलियों से ऐसे पकड़ें जैसे पेंसिल पकड़ते हैं, इससे सही तरीके से ब्रशिंग में मदद मिलेगी। जीभ के तरफ दांतों की अंदर की सतह और गालों की ओर उनकी सफाई पर विशेष ध्यान दें। साथ ही, ऊपरी हिस्से की तरफ भी, जहां से खाना चबाया जाता है। इन तरीकों से ब्रशिंग कारगर होती है।

एक और बात जो बेहद जरूरी है, वह ये कि समय-समय पर हमें दंत चिकित्सक के पास जरूर जाना चाहिए। दांतों की जांच कराते रहना चाहिए। उनसे सलाह लेते रहना चाहिए कि हम दांतों की, मुंह की साफ-सफाई बेहतर कैसे कर सकते हैं।

हेअर रिमूवल क्रीम के इन साइड इफेक्ट के बारे में नहीं जानते होंगे आप
सूखे मेवे खाने के ये फायदे नही जानते होंगे आप

Post a Comment

और नया पुराने