1. हाई ब्लडप्रैशर :- संतरे में पोटैशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है जो ब्लडप्रैशर को नियंत्रित रखता है। जो लोग हाई ब्लडप्रैशर की समस्या से परेशान है, उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
2. किडनी इंफैक्शन :- संतरे का जूस पीने से किडनी से जुड़ी बीमारियों के होने की आशंका कम हो जाती है।
3. कोलेस्ट्रॉल :- संतरे में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करती है। इस तरह ये दिल के रोगों को भी दूर करता है।
4.पाचन क्रिया में फायदेमंद :- जो लोग पेट की परेशानियों जैसे अपच,गैस,अफारा आदि से पीड़ित है वो रोज इसका एक गिलास जूस पीएं तो उनकी पाचन संबंधी सभी तकलीफें खत्म हो जाती है।
5. डायबिटीज और कब्ज :- एक शोध के अनुसार संतरा खाने से शूगर लेवल कंट्रोल हो जाता है और इसके जूस के सेवन से कब्ज जैसी गंभीर बीमारी भी ठीक हो जाती है।
6. जुकाम से राहत :- संतरा शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता है। इसके सेवन करने से आप सर्दी-खांसी, जुकाम आदि रोगों से दूर रहते है।
7. सौन्दर्यता से भरपूर :- संतरा सौन्दर्य निखारने में भी सहायक है। इसके छिलके को सुखाकर उसका पाउडर बना लें ,फिर उसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पैक के नियमित इस्तेमाल से चेहरा चमक जाता है।

एक टिप्पणी भेजें