बिग बॉस 10 की कंटेस्टेंट्स मोनालिसा के चाहने वालों के लिए बुरी खबर


बिग बॉस 10 अपने अंतिम दौर में है। शो में करीब तीन सप्ताह का समय शेष है। ऐसे में सभी सदस्यों को टास्क के जरिए 'टिकिट टू फिनाले' पाने का अवसर दिया गया है। बिग बॉस का फाइनल आगामी 28 जनवरी को होना है। ऐसे में हर सदस्य इस टास्क को जीतने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहा है। मगर मोनालिस पिछड़ गई हैं।

टिकिट टू फिनाले की दौड़ में फिलहाल सात कंटेस्टेंट्स हैं। इनमें बानी जे, लोपामुद्रा, मनवीर, मनु, मोनालिसा, नितिभा और रोहन मेहरा के नाम शामिल हैं। बिग बॉस ने घर के सदस्यों को रैंकिंग टास्क दिया था। इसमें सभी घरवालों ने एक-दूसरे को नंबर दिए। लोपामुद्रा ने खुद को एक नंबर दिया। बाकी सदस्यों ने बाद के क्रम में अपनी जगह ली। सूत्र ने बताया कि ऐसा करते ही लोपा को सीधे ही टिकिट टू फिनाले का टिकिट मिल जाएगा।

जबकि बाकी घरवालों को एक और टास्क से गुजरना होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक  'बिग बॉस ने सदस्यों को टास्क दिया है। इसमें उन्हें एक सर्कल में एक भरा हुआ बाउल पकड़कर चलना है। जिसका बाउल आखिरी तक बना रहेगा वो जीत जाएगा। हालांकि कंटेस्टेंट एक-दूसरे का बाउल गिरा भी सकते हैं। टास्क का विजेता सीधे लोपा से मुकाबला करेगा। जबकि मोनालिसा इस टास्क में हार गई है।'

ओम पुरी के जाने से अधूरी रह गई उनकी ये फिल्में
बॉलीवुड के ऐसे सितारें जो तीन से ज्यादा शादी तक कर चुके हैं

Post a Comment

और नया पुराने