किर्गीस्तान में ये परंपरा सदियों से चली आ रही है। जहां युवक अपनी पसंद की लड़की को अगवा कर लेता है। समाज में बदनामी के डर से परिवार के लोग अपहरणकर्ता से शादी कर देते हैं। इस देश में लड़की जब 20 साल की हो जाती है तो उन्हें सड़क, घर या फिर बाज़ार कहीं से भी किडनैप कर लिया जाता है। इस दौरान लड़का लड़की को मनाने की कोशिश करता है। लेकिन हर लड़की नहीं मानती तो लड़का उस लड़की का रेप कर देता है। रेप के बाद मजबूरी में लड़की को उसे पति मानना ही पड़ता है।
कई प्रेमी जोड़े इसे अपने फायदे के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। किर्गीस्तान की सरकार इस परंपरा पर रोक लगा चुकी है लेकिन कबीलों और कस्बों में अब भी यह परंपरा कायम है। यूनेस्को की रिपोर्ट कहती है कि हर साल 12000 लड़कियों का जबरन अपहरण किया जाता है।
- यहां खेल खेलने की तरह किया जाता है लड़कियों का गैंग रेप..!!
- यहां दुल्हन उधार मांगकर पहनती है पुराने अंडरगारमेंट्स

एक टिप्पणी भेजें