अलार्म घड़ी को दूर रखें :- अलार्म घड़ी को बिस्तर से थोड़ा दूर रखना चाहिए जिससे की अलार्म बजे तो उसे बंद करने के लिए आपको चल कर जाना पड़े। ये समय पर उठने का सबसे अच्छा तरीका है।
सुबह उठना एक चुनौती :- सुबह उठने को एक चुनौती के रूप में लें क्योंकि जब भी कोई चुनौती आती है तो खुद-ब-खुद हमारे अंदर उसे पूरा करने के लिए सकरात्मक शक्ति आ जाती है।
हर दिन कुछ नया करने की सोचें :- रात को सोने से पहले अगले दिन क्या नया करना है, तय करें। ऐसा करने से आपको उस काम को करने के लिए जिज्ञासा बनी रहेगी और जल्दी उठ सकेंगे।
अपनी पीठ थपथपाएं :- अक्सर लोग जल्दी उठने के बाद सोचते हैं, 'मैं जल्दी क्यों उठ गया, काश थोड़ा और सो जाता', लेकिन आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना है। जब भी सुबह जल्दी उठें तो अपनी प्रशंसा करें और सकरात्मक ऊर्जा लाते हुए सोचे कि हां, मैं जल्दी उठ सकता हूं।
- जानें नवविवाहिताओं के साथ ही ज्यादा क्यों होती है यह बीमारी
- मर्दो को पता होनी चाहिए ये बातें, इस उम्र के बाद उनके शरीर में आते है 7 बड़े बदलाव!

एक टिप्पणी भेजें