सुलभ शौचालय यूज करने के लिए दिया 5 रुपये का चेक ..


मोदी के नोटबंदी के फैसले की वजह से कैशलेस इण्डिया की खबरें काफी चर्चा में हैं। लोग कैश में पेमेंट करने से बच ही रहे हैं। नोटबंदी के बाद लोग लेन-देन के लिए चेक का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ लोग ऑनलाइन पेमेंट भी कर रहे हैं। रोज कोई ना कोई कैशलेस लोगों की खबरें सुनने को मिलती हैं। लेकिन इस बार की यह खबर काफी इंट्रेस्टिंग है।

सुंदर लड़कियों को इस तरह बिनमांगे मिलती है मदद, देखे वीडियो

मदुरै के एक व्यक्ति ने सुलभ शौचालय यूज करने के लिए 5 रुपये का चेक दिया है। हालांकि चेक सही या गलत है, इसकी पड़ताल अभी नहीं हुई है। फिलहाल ये 5 रुपये का चेक सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 5 रूपये के बदले चेक से पेमेंट करने का यह मामला काफी अजीब है।

फेसबुक पर HDFC Bank के एक चेक की यह फोटो शेयर की गई है। फोटो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि 5 रुपये का चेक सार्वजनिक टॉयलेट के नाम जारी किया गया है। इस फोटो के वायरल होने से लोगों को एक आइडिया जरूर मिल गया कि यदि आपके शहर में भी ऐसी व्यवस्था है, तो नोटबंदी के इस दौर में आप इसका फायदा उठा सकते हैं। ऐसी खबरें होठों पर मुस्कान लेकर आ रही हैं। सचमुच भारत कैशलेस हो रहा है।


Post a Comment

और नया पुराने