- उस एक हादसे से अधूरी रह गई रेखा और अमिताभ की प्रेम कहानी
तभी अचानक रेखा ने एंट्री ली। उन्होंने ख़ूबसूरत सफ़ेद साड़ी पहन रखी थी और उनके माथे पर एक लाल बिंदी लगी हुई थी। लेकिन जो चीज़ सबसे ज़्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ़ खींच रही थी वो था उनकी माँग के बीच लगा सिंदूर। उनको देखते ही फ़ोटोग्राफ़रों के कैमरे नीतू और ऋषि को छोड़ कर उनकी तरफ़ मुड़ गए थे। थोड़ी देर बाद रेखा पार्टी से चली गईं थीं। लेकिन वो अपने पीछे कई अनुत्तरित सवाल छोड़ गईं थीं जो लोगों के ज़ेहन में महीनों तक रहे।
बाद में एक पत्रिका को दिए गए इंटरव्यू में रेखा ने स्पष्टीकरण दिया कि उस दिन वो सीधे एक शूट से पार्टी में चली आई थीं और जो मंगलसूत्र और सिंदूर वो लगाए हुए थीं, वो उस फ़िल्म में उनके मेक अप का हिस्सा था।
- इस वजह से मधुबाला नही बन सकी दिलीप कुमार की पत्नी

एक टिप्पणी भेजें