लगभग हर रिलेशनशिप में होती हैं ये समस्याएं..


अगर आप दूसरे कपल्स को देखकर यह सोचते हैं कि उनकी लाइफ कितनी स्मूद है और वे कितने खुश हैं तो आपको बता दें कि आपकी यह सोच पूरी तरह से सही नहीं है। कुछ समस्याएं हर रिलेशनशिप में होती हैं लेकिन ज्यादातर यंग कपल्स इन परेशानियों से घबरा जाते हैं और उन्हें लगने लगता है कि रिलेशनशिप में कोई कमी है। जानना चाहेंगे कौन सी हैं वे परेशानियां, जो हर रिलेशनशिप में होती हैं...

➪ अगर आप यह सोचते हैं कि शुरुआती दिनों का स्पार्क हमेशा बना रहेगा तो आप गलत हैं। यह स्पार्क भरोसे की शक्ल में बदल जाता है, जहां दो लोग एक-दूसरे पर यकीन करते हुए साथ रहते हैं। ऐसे में पुराना वाला स्पार्क खोजना बंद कर दें।

➪ कोई भी हर समय खुशमिजाज और मुस्कुराता हुआ नहीं रह सकता है और आपका पार्टनर भी इससे अलग नहीं है। कई बार उसका मूड बिगड़ सकता है इस पर री-एक्ट करना छोड़ दें।

➪ अगर आपको लगता है कि आपका पार्टनर आप पर पूरा ध्यान नहीं देता है तो इसमें घबराने वाली कोई बात नहीं है। जब दो लोग एक-दूसरे के साथ एक लंबा वक्त बिता लेते हैं तो एक-दूसरे को तवज्जो देना कम कर देते हैं।

➪ अगर आपको लगता है कि आपका पार्टनर आपको इग्नोर करने लगा है तो घबराएं नहीं। कई बार ऐसा करियर की वजह से होता है, कई बार बच्चों की वजह से तो कभी कुछ दूसरी वजहों से। ऐसे में अपने लिए हर समय अटेंशन की उम्मीद करना सही नहीं है।

ऐसी लड़कियां बनाती है असुरक्ष‍ित शारीरिक सम्बंध...!
जवानी के जोश में कभी न करे यह गलतियां, ध्यान रखें यह बातें..!!

Post a Comment

और नया पुराने