वर्जिन नहीं बल्कि ऐसे पार्टनर चाहते हैं आज के यंगस्टर्स


एक नए शोध के मुताबिक सिंगल लोग उनके साथ रिलेशनशिप में जाना पसंद करते हैं जिनके पहले भी तीन रिलेशनशिप रह चुके हों। नॉटिंगम, ब्रिस्टल और स्वॉनज़ी यूनिवर्सिटी के रिसरचर्स ने पाया कि सिंगल यंगस्टर्स ऐसे पार्टनर की तलाश में होते हैं जो अनुभवी हों।

यह स्टडी जर्नल ऑफ सेक्स रिसर्च में छपी है। इसके मुताबिक लड़के और लड़कियां दोनों ही वर्जिन के साथ रिलेशनशिप शुरू करने से घबराते हैं। हालांकि वे उन लोगों के साथ भी रिलेशन में जाने से कतराते हैं जिनके 'एक्स' की लिस्ट तीन से ज्यादा लंबी हो। स्टडी में सामने आया कि अगर किसी के तीन से ज्यादा सेक्सुअल पार्टनर्स होते हैं उसके प्रति सामने वाले की रुचि कम हो जाती है। लोगों का मानना है कि ऐसे लोगों से सेक्सुअली ट्रांसमिटिड इन्फेक्शन होने का तो खतरा रहता ही है साथ ही इनके धोखा देने की भी आशंका रहती है।

स्टडी के मुताबिक महिलाएं उन पुरुषों से एकदम मुंह मोड़ लेती हैं जिनके 6 से ज्यादा सेक्सुअल रिलेशन रहे हों। वहीं पुरुष उन महिलाओं को पसंद नहीं करते जिनके 11 से ज्यादा सेक्सुअल रिलेशन रहे हों। तकरीबन 188 लोगों पर यह स्टडी की गई। इनमें से 104 महिलाएं थीं।

लड़कियों की चेस्ट नहीं इस अंग को देखकर लड़के बनते हैं दीवाने
उन पलों में यहाँ Kiss करवाना चाहती है लड़कियां..

Post a Comment

और नया पुराने