शौक नहीं मजबूरी है यहां शपथ लेके लड़कियां बनती है लड़के!


एक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, अल्बेनियन गांव अपनी अलग अलग परम्पराओं की वजह से हमेशा चर्चा में रहा है। इन्ही परम्पराओं में से एक है स्त्रियों को पुरुष बना देना। दरअसल, अल्बेनियन गांव ऐसा है जहां आज भी पुरुषों का महत्व है और स्त्रियों को केवल सेक्स के लिए प्रयोग किया जाता है।
 
इस गांव में लंबे समय से एक नियम बनाया गया है जिसे वहां के लोग ‘Kanun’ नाम से जानते हैं। इस कानून के तहत महिलाओं को फैमिली प्रॉपर्टी माना जाता है, उन्‍हें बेसिक सुख-सुविधाओं से दूर रखा जाता है। बताया जा रहा है कि अल्बेनियन गांव की महिलाओं को पुरुषों के सामान अधिकार पाने के लिए पुरुष बनना पड़ता है और इसके लिए उन्हें कुछ शर्तों को मानना पड़ता है। इन्‍हें ब्रह्मचर्य का पालन करना होता है और जीवन पर्यन्‍त वर्जिन रहना पड़ता है। यह शर्त काफी कठिन होती है लेकिन महिलाओं के सामने कोई दूसरा ऑप्‍शन नहीं है।

यह शपथ अल्बेनियन गांव के 12 बुजुर्गों के सामने दिलवाई जाती है। महिला यह शपथ किसी भी उम्र में ले सकती है। यह शपथ लेने के बाद यहां की महिलाओं की लाइफस्‍टाईल आदमियों जैसी हो जाती है। उनका रहन-सहन और पहनावा और कई आदतें आदमियों वाली हो जाती हैं। इन्‍हें आदमियों वाला नाम रखना पड़ता है, यह खुलेआम सिगरेट व शराब भी पी सकती हैं।

 - छोटी स्कर्ट वाली लड़कियों की यहां हैं बल्ले-बल्ले!
अब लड़कियां भी खड़े होकर कर सकेंगी सू-सू

Post a Comment

और नया पुराने