राशिफल: 31 दिसंबर: कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार का दिन


मेष: कला के प्रति रुझान बढ़ेगा। दोस्तों से मिलने पर प्रसन्न रहेंगे। गृहक्लेश से भावनाएं आहत होंगी। अधिकारीगणों से सावधानी बरतें।

वृष: माता का स्वास्थ्य चिंतित करेगा। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार आएगा। स्टूडैंट्स के लिए समय अनुकूल है। धार्मिक कार्य में हिस्सा लेंगे।

मिथुन: मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। नाकारात्मक विचारों से मानसिक व्यग्रता छाएगी। अत्याधिक भावुकता रहेगी। घर का वातावरण उग्र रहेगा।

कर्क: परिजनों का सहयोग मिलेगा। मधुर वाणी से कार्य संपन्न होंगे। शाम को सैर सपाटे के लिए बाहर जाएंगे। सहकर्मी से निकटता बढ़ेगी।

सिंह: कार्यपद्धति में कॉन्फिडैंस रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। पारिवारिक मेलजोल बढ़ेगा। विदेशी मित्र से फोन पर संपर्क होगा।

कन्या: भावना के प्रवाह में बहेंगे। कन्फ्यूजन से असमंजस की स्थिति रहेगी। परिजनों से मतभेद व झगडे़ होंगे। मानसिक चिंता बढ़ेगी।

तुला: मन वैचारिक स्तर पर बाधित रहेगा। मित्रों से लाभ होगा। व्यापार में लाभ के योग है। अत्यधिक भावुकता से मन व्यग्र बनेगा।

वृश्चिक: कार्यक्षेत्र में प्रशंसा होगी। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। गृहस्थी में मधुरता रहेगी। वैचारिक अनिश्चितता का वातावरण रहेगा।

धनु: मांगलिक प्रसंग में शामिल होंगे। क्रोध से दूर रहने पर सफल रहेंगे। कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। अधिकारियों का प्रोत्साहन मिलेगा।

मकर: सेहत बिगड़ेगी। नाकारात्मक विचारों से प्रभावी होंगे। आकस्मिक व्यय होगा। धार्मिक स्थान की यात्रा मन को शांति प्रदान करेगी।

कुंभ: व्यवहार उदासीन बनेगा। वाद-विवाद व अदालती कार्यवाही के योग है। सामाजिक दृष्टि से अपमानित होंगे। स्फूर्ति का अभाव रहेगा।

मीन: विघ्न से कार्यपूर्ति में विलंब होगा। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त करने में असफल रहेंगे। सांसारिक विषयों से मन अलिप्त रहेगा। 

Post a Comment

और नया पुराने