जिस ऊँचाई पर लोग ख़ड़े होने से डरते है वहाँ स्टंट करना शौक है इनका


स्टंट के दीवाने आधे नहीं पुरे पागल होते हैं जो अपनी जान को जोखिम में डालकर स्टंट करते हैं बेसक ये देखने में रोमांचकारी लगते हैं लेकिन जान जाने का खतरा इसमें हमेशा ही बना रहता है ऐसे ही अमेरिका के एक स्टन्टमैन है जिन्हें ऊँची ऊँची इमारतों पर चढ़ने का शौक है।


महज 16 साल की उम्र में जस्टिन कैसक्वेजो ने 2014 में अमेरिका की सबसे ऊँची बिल्डिंग वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर चढ़ कर सबको चौंका दिया था ये ऊँची ऊँची बिल्डिंगों पर करतब दिखाने के लिए मशहूर हैं। 16 साल की उम्र में ही वर्ल्ड ट्रेड सेण्टर पर चढ़कर स्टंट करने पर सुर्ख़ियों में आएं। टाइम्स स्क्वायर, कोलंबस सर्किल, एंपायर स्टेट बिल्डिंग पर भी स्टंट कर चुके हैं। हाल ही में सेंट्रल पार्क की अंडरकंस्ट्रक्शन बिल्डिंग पर स्टंट करने के कारण फिर सुर्ख़ियों में आए है।


2014 में जस्टिन ने ग्राउंड जीरो में घात लगाते हुए और एक गड्ढे के अंदर से रेंगते-रेंगते वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में प्रवेश किया था उस समय गार्ड सो रहे थे जिससे ये आराम से बिल्डिंग की 88वीं मंजिल में दाखिल हो गए। स्टंट करने के बाद जस्टिन को गिरफ्तार कर लिया गया जस्टिन ने भी  स्वीकार किया कि वो गैरकानूनी रुप से बिल्डिंग चढ़े थे हालाँकि इन्हें बिना जेल के छोड़ दिया गया।

- महिला डॉक्टर से इलाज कराने के फायदे जान चौक जाएंगे आप
लड़कियों की छोटी स्कर्ट में छुपा है अमीरी का गहरा राज

Post a Comment

और नया पुराने