➺ जाने कैसे पता करे की आपके खाने वाली चीजों में मिलावट है या नहीं
1. दुनिया में सांप और सीढ़ी का खेल पहली बार भारत में ही खेला गया था। हालांकि यह तो नहीं बताया जा सकता कि यह कब खेलना शुरू किया गया लेकिन इसके बनाने के पीछे गीता के उपदेश से प्रेरणा ली गई है, जो जैसा करेगा, वैसा भरेगा। सांप और सीढ़ी के खेल से हिंदू धर्म के कर्म तथा फल और गीता के कर्मयोग का सिद्धांत जुड़ा हुआ है।
2.भारत ही दुनिया का पहला देश है जिसने दुनिया को मिठास का उपहार दिया। भारत में ही पहली बार गन्ने से चीनी बनाई गई। बाद में चीनी बनाने की टेक्नीक धीरे-धीरे दूसरे देशों में भी लोकप्रिय हो गई।
3.आज भारत भले ही मिसाइल तथा स्पेस टेक्नॉलोजी में अन्तरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी हो परन्तु भारत का पहला रॉकेट साइकिल पर ले जाया गया था। यह इतना हल्का और छोटा था कि इसे केरल में तिरुअनंतपुरम में मौजूद प्रक्षेपण स्थल थुंबा लॉन्चिंग स्टेशन तक साइकिल पर ले जाया गया था।
4.भारत ने स्पेस टेक्नॉलोजी भले ही बाद में अपनाई हो परन्तु चांद पर पहली बार पानी खोजने वाला देश भारत ही था। चंद्रमा की सतह का अध्ययन करने के लिए प्रक्षेपित किए भारतीय उपग्रह ने हाल ही में चांद पर पानी खोजा था। यही नहीं दुनिया को पहली बार मिसाइल बनाने का तरीका सिखाने वाला भी भारत ही था। दक्षिण भारत में टीपू सुल्तान तथा अंग्रेजों के बीच हुए युद्ध में पहली बार रॉकेट का उपयोग किया गया था।
5. कबड्डी एक ऐसा खेल है जिसमें भारत ने आज तक हुए सभी मैच और वर्ल्ड कप जीते हैं। इस मामले में महिला कबड्डी टीम भी पीछे नहीं है, महिला कबड्डी टीम ने भी आज तक हुए सभी मैच जीते हैं।
➺ क्या आप जानते है रिटायरमेंट के बाद आर्मी डॉग्स का क्या करते है?

एक टिप्पणी भेजें