इन पेड़-पौधों को घर में लगाना माना जाता है शुभ


कांटों वाले और जिन पेड़-पौधों से दूध निकलता है उन्हें घर पर नहीं लगाना चाहिए। घर के सामने पीपल का पेड़ होना अशुभ बताया गया है। बरगद का पेड़ घर पर नहीं बल्कि मंदिर पर लगाना चाहिए। वहीं कुछ ऐसे पेड़ हैं जिन्हें घर में लगाने से लाभ होता है। इन पेड़ों को घर में लगाने से होता है लाभ...  

अगर आपको सपने में दिखते है स्त्री के ये रूप तो, जानिए उसका मतलब

- तुलसी का पौधा घर में उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लगाया जाना चाहिए। इन दिशाओं में तुलसी का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा को प्रदान करता है।

- वास्तु में बांस का पेड़ समृद्धि और तरक्की का प्रतीक होता है। धन और यश के लिए इसे घर में कहीं भी लगा सकते हैं।

- मनी प्लांट के पौधे को पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए, जैसे की इसके नाम से ही स्पष्ट है कि यह पौधा धन संबंधित सभी प्रकार के लाभ घर के लोगों को प्रदान करता है।

- नारियल एवं अशोक का पेड़ घर के आंगन में लगाने चाहिए, खासकर अशोक का पेड़, शोक को दूर करने वाला और प्रसन्नता देने वाला वृक्ष है।

- ईशान कोण की दिशा में केले का पेड़ लगाया जाना शुभ माना गया है। केले का पौधा वैसे वास्तु के साथ-साथ धार्मिक कारणों से भी महत्वपूर्ण माना गया है।

- घर में नीम का पेड़ सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है और घर से कई बीमारियों को भी दूर करता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार नीम का पेड़ बहुत शुभ बताया गया है। वायव्य कोण में नीम का वृक्ष लगाना चाहिए।

- रसोईघर में पुदीना, हरी मिर्च और धनिया जैसे छोटे पौधे लगाना शुभ बताया गया है। इन पौधों का वैज्ञानिक और वास्तु दोनों में ही अपना विशेष महत्त्व है।

कुंवारों के लिए बड़े काम के हैं ये उपाय, जल्दी होगा विवाह
ऐसी महिलाओं के मिलन से आप बन सकते है भाग्यवान

Post a Comment

और नया पुराने