हम और आप अक्सर मंदिर में पूजा करते हुए जो फूल चढ़ाते हैं उनके मुरझा जाने के बाद उन्हें उठाकर नदी में प्रवाहित कर देते हैं। जबकि ऐसा करना उचित नहीं होता है। विद्वानों के मुताबिक ऐसा करने से जल प्रदूषित होता है जिसे पाप माना जाता है। इसलिए मंदिर और भगवान पर चढ़ाए गए फूल और मालाओं को माथे से लगाकर उसे एकत्रिक कर लें। इसके बाद उन्हें एक ऐसे स्थान पर रख दे जहां से वह किसी के पैरों में न लगें।
शास्त्रों के अनुसार भगवान को अर्पित किए गए फूल व अन्य वस्तुएं बहुत पवित्र होती हैं। इसलिए किसी भी तरह से इसका अपमान नहीं किया जाना चाहिए। इन वस्तुएं के अपमान से व्यक्ति पाप का भागी बनता है क्योंकि इन वस्तुओं का अपमान भगवान के अपमान के समान माना जाता है। अतः कभी भी फूलों को कूड़े या रास्ते में नहीं फेकना चाहिए।
- वास्तु के अनुसार बेडरूम में सोने के लिए करें इन नियमों का पालन..
- तांबे की अंगूठी पहने के इन फायदो से अनजान होंगे आप

एक टिप्पणी भेजें