एक लड़की को लेकर दो युवको ने किया दावा "मैं हूँ इसका पति"


उत्तराखंड में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई। जिसे देख सब हैरान हो गए। यहां एक महिला पुलिस स्टेशन पहुंची, साथ ही दो और व्यक्ति पहुंचे। उनमें एक कह रहा था कि वह उसकी पत्नी है, वहीं दूसरे का कहना था कि वह उसकी बीवी है।

पहला शख्स कहता कि ये महिला मेरी पत्नी है तो कुछ देर बाद दूसरा भी यही कहता कि वह उसकी बीवी है। नगीना कॉलोनी में निवास करने वाली महिला को लेकर दो व्यक्ति आपस में झगड़ा कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा जब दोनों को पकड़कर कोतवाली में लाया गया तो दोनों युवक महिला को अपनी पत्‌नी बताते हुए एक-दूसरे को गलत साबित करने लगे।

महिला को जब कोतवाली में बुलाया तो महिला का कहना था कि वह एक युवक से प्रेम करती है। और उसने आठ जून को एक मंदिर में उसी युवक के साथ विवाह कर लिया। परंतु परिवारवालों ने 25 जुलाई को उसकी किसी दूसरे युवक से जबरन निकाह कर दिया। वह परिवार द्वारा कराए गए निकाह से संतुष्ट नहीं है। जिस युवक के साथ उसने मंदिर में विवाह किया है। वह उसके साथ रहना चाहती है। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करके घर भेज दिया। पुलिस का कहना है कि इस तरह का ये पहला मामला उन्होंने देखा है।

इस उम्र में अपने आप को सबसे ज्यादा हॉट महसूस करती हैं महिलाएं
लड़के ही नहीं, लड़कियां भी घूरती हैं दूसरी लड़कियों के ये अंग!

Post a Comment

और नया पुराने