किशोरावस्था आते ही लड़कियों में इस तरह आते है बदलाव...


किशोरावस्था वह समय है जब आप बच्चे से वयस्क में बदलते हैं। यही वह समय भी है जब शरीर यौनिक रुप से परिपक्व होता है। अधिकतर लड़कियाँ 9-16 वर्ष की आयु के बीच अपने शरीर में परिवर्तन अनुभव कर सकती हैं। कुछ लड़कियों में ये परिवर्तन अन्य लड़कियों की तुलना में जल्दी शुरु हो सकते हैं। सामान्यतः यह परिवर्तन 17-18 वर्ष की आयु तक समाप्त हो जाते हैं और आपका शरीर एक वयस्क महिला के रुप में विकसित हो जाता है...

जानिए लड़कियों के ब्रेस्ट में किस समय कैसा बदलाव आता है

➻ आपके शरीर में पहले बाहरी विकास शुरु होगा। शुरु में आप, एकाएक अपने शरीर में बदलाव होते देखेगें जैसे की बहुत कम समय में ज्यादा लम्बाई बढ़ना।

➻ किशोरावस्था में पसीना आने की ज्यादा संभावनाएं होती हैं, विशेषकर बगलों में, यानी बाहों के नीचे।

➻ किशोरावस्था के दौरान लड़कियों के स्तन एवं कूल्हे बढ़ने लगते हैं।

➻ बाहों के नीचे और जाघों के बीच में बाल आने लगते हैं।

➻ चेहरे पर मुहांसे भी निकल सकते हैं।

किस उम्र में लड़कियां बढ़ाती हैं शारीरिक संबंधो की ओर कदम?

Post a Comment

और नया पुराने